अल्मोड़ा, जून 3 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। गनियाद्योली निवासी हर्षित बिष्ट ने तीसरी उत्तराखंड सीनियर स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। हर्षित मोहन सिंह बिष्ट के पुत्र हैं। उनके कोच काव्य तलरेजा ने बताया कि हर्षित ने सर्विसेज, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार के खिलाड़ियों को हराकर स्वर्ण पदक जीता है। पूर्व जिपंस अमित पांडे, भास्कर बिष्ट आदि ने हर्षित के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...