लखनऊ, मार्च 11 -- लखनऊ, संवाददाता। 21वीं बाबू बनारसी दास ए डिवीजन लीग मैच में अखिल इंफ्रा क्रिकेट क्लब और कूह स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब ने अपने मुकाबले जीत कर पूरे अंक प्राप्त किये। अखिल इंफ्रा क्रिकेट क्लब ने यार्कर क्रिकेट क्लब को आठ विकेट और कूह स्पोर्ट्स क्लब ने एलडीए कोचिंग सेंटर को पांच विकेट से पराजित कर दिया। स्पोर्ट्स गैलेक्सी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गये मैच में मंगलवार को यार्कर क्लब ने पहले बल्लेबाजी की और 40 ओवर में आठ विकेट खोकर 201 रन बनाए। कुशाग्र मिश्रा ने 61 और कार्तिक के सिंह ने 64 रनों की पारी खेली। अखिल क्लब की ओर से विपिन चंद्र ने तीन और पवन सिंह ने दो विकेट लिए। जवाब में अखिल इंफ्रा क्लब ने 33.2 ओवर में दो विकेट खोकर 202 रन बनाए और जीत दर्ज की। हर्षित यादव ने सात चौके और दो छक्के की सहायता से नाबाद 89 रन बनाए। अंश पटेल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.