पीलीभीत, मार्च 20 -- हर्षित के परिजनों ने हत्याकांड के बाद जान माल का खतरा बताते हुए परिजनों ने प्रशासन से शस्त्र लाइसेंस की मांग की। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीन दिन में दो शस्त्र लाइसेंस जारी कर दिए गए। विधायक ने घर पहुंचकर हर्षित के पिता को राइफल और भाई को रिवाल्वार के लाइसेंस सौंपे। परिजनों ने पिस्टल के एक और लाइसेंस की मांग की है। उसे भी जल्द देने का आश्वासन दिया गया है। बदायूं के सैजनी में एक सप्ताह पहले एचपीसीएल के सीवीजी प्लांट में मैनेजर सुधीर गुप्ता और नगर के मोहल्ला लाइनपार साहूकारा के रहने वाले डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...