पीलीभीत, अप्रैल 7 -- पीलीभीत। हिटी बदायूं के सैजनी स्थित एचपीसीएल में हुए कांड के मृतक डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा के घर डीएम और एसपी पहुंचे। दोनों ही अधिकारियों ने पूरनपुर पहुंच कर परिजनों से मुलाकात की। संक्षिप्त वार्ता कर हो रही लगातार कार्यवाही के बारे में बताया। साथ ही कहा कि न्यायिक प्रक्रिया प्रक्रियाधीन है। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।पिछले दिनों डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा की मां रानी मिश्रा और पिता सुशील मिश्रा ने मीडिया से बातचीत कर बदायूं के चर्चित मामले में सुस्त गति से हो रही कार्यवाही पर निराशा जताई थी। इसमें हर्षित के पिता सुशील मिश्रा ने न्याय न मिलने पर कोतवाली में आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और एसपी सुकीर्ति माधव मिश्रा ने मंगलवार को पूरनपुर स्थित हर्षित मिश्रा के घर पहुंच कर परिजनों से...