हर्षित अरोड़ा की मौत मामले में पिता ने किया समर्पण
आगरा, जून 13 -- वजीरपुरा (हरीपर्वत) में कनपटी पर गोली लगने से हुई हर्षित अरोड़ा की मौत के मामले में उसके पिता ने कोर्ट में समर्पण कर दिया। मां ने बेटे की मौत का जिम्मेदार पति को ठहराया था। पुलिस गिरफ्तारी करती, उससे पहले ही आरोपित ने गुपचुप तरीके से कोर्ट में समर्पण कर दिया। पश्चिमपुरी, सिकंदरा निवासी रिचा अरोड़ा ने वजीरपुरा निवासी सईद कुरैशी उर्फ साहिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने पुलिस को बताया था कि वर्ष 2005 में उनकी शादी सईद कुरैशी से हुई थी। उनसे दो बेटे हर्षित और आर्यन हैं। वर्ष 2017 में उन्होंने सईद कुरैशी से संबंध समाप्त कर लिए थे और अपने बेटों के साथ शास्त्रीपुरम में रहने लगी थीं। चार जून की रात हर्षित को संदिग्ध परिस्थितियों में कनपटी पर गोली लगी थी। हर्षित वजीरपुरा गया था। रिचा का आरोप है कि उनके बेटे को प्रताड़ित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.