बागेश्वर, मार्च 22 -- जिले के गरुड़ क्षेत्र थापल गांव की होनहार बेटी हर्षिता नयाल का चयन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हो गया है। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उसने अपनी मेहनत, लगन और संघर्ष से यह मुकाम हासिल किया है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कभी अपने सपनों को छोटा नहीं होने दिया। कड़ी ट्रेनिंग और आत्मविश्वास के दम पर उन्होंने यह साबित कर दिया कि पहाड़ की बेटियां किसी से कम नहीं होतीं। इस सफलता के पीछे उनकी कोच खुशबू का भी बड़ा योगदान रहा है, जिन्होंने हर कदम पर उनका मार्गदर्शन किया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उनकी कोचिंग और विश्वास ने हर्षिता को इस मुकाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.