उज्जैन, मई 8 -- मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से साध्वी बनीं हर्षा रिछारिया ने उज्जैन के लक्ष्मीपुरा गांव में अपना पहला सार्वजनिक प्रवचन दिया। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु उन्हें सुनने पहुंचे। हर्षा रिछारिया जो अब 'स्वामी हर्षानंद गिरी' कहलाती हैं, उन्होंने अपने डेढ़ घंटे के प्रवचन में देवी शक्ति, माता सती और 52 शक्तिपीठों के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि हिंदी वर्णमाला के 52 अक्षर शक्तिपीठों के बीज मंत्रों से निकले हैं। उन्होंने शिव और शक्ति के अटूट संबंध को समझाते हुए कहा कि दोनों एक-दूसरे के बिना अधूरे हैं। हालांकि शुरुआत में वह थोड़ी नर्वस नजर आईं लेकिन उन्होंने सफलतापूर्वक अपना पहला आध्यात्मिक कार्यक्रम पूरा कर लिया। उज्जैन से करीब 22 किलोमीटर दूर लक्ष्मीपुरा गांव से शुक्रवार को उन्होंने अपने प्रवचन की शुरु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.