नई दिल्ली, अगस्त 8 -- बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे और टीवी एक्ट्रेस संजीदा शेख का नाम बीते काफी वक्त से एक-दूसरे के साथ जुड़ रहा है। दोनों को लेकर खबर आ रही हैं कि वो एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक स्टार्स की तरफ से कथित अफेयर या लिंक-अप की खबरों पर कुछ रिएक्ट नहीं किया। इसके बावजूद फैंस उनकी जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। लेकिन इसी बीच अब इन दोनों की कुछ तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर फैंस को चक्कर में डाल दिया। फोटोज को देख लोगों का माथा ठनक गया है। ये तस्वीरें इशारा कर रही हैं कि संजीदा और हर्षवर्धन के बीच कुछ तो चल रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों की बाज जैसी तेज नजरों ने यह बात पकड़ ली कि वो एक साथ एक ही लोकेशन पर वक्त बता रहे हैं।पुणे के पानशेत में एंजॉय कर रहे वेकेशन दरअसल, एक हफ्ते पहले हर्षवर्धन राणे ने कई तस्वीरें पोस्ट कीं, ...