हर्षवर्धन ने नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
हल्द्वानी, जून 30 -- हल्द्वानी। ज्योलीकोट सरियाताल निवासी युवा मुक्केबाज हर्षवर्धन जीना ने जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित 5वीं अंडर-15 सब-जूनियर बॉयज नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। भारतीय मुक्केबाजी महासंघ की ओर से 23 से 29 जून तक आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में हर्षवर्धन ने आक्रामक खेल और उत्कृष्ट तकनीक का प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी को पराजित किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि पर उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन सहित खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है। यह भी पढ़ें- जया कोरंगा ने राष्ट्रीय बॉक्सिंग में जीता कांस्य पदक यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में हार्दिक ने जीते दो कांस्य पदक यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भागलपुर के लक्की ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.