अलीगढ़, अप्रैल 4 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बन्नादेवी क्षेत्र के सराय हकीम कांड में जेल भेजे गए भाजयुमो नेता हर्षद हिंदू की शुक्रवार को निचली अदालत में पूर्व के तीन मुकदमों में जमानत मंजूर हो गई। हालांकि अभी सराय हकीम कांड में जमानत नहीं डाली गई है। उधर, इस प्रकरण में भाजयुमो नेता शशांक पंडित समेत तीन आरोपियों ने सत्र न्यायालय में जमानत अर्जी दायर की है। ये घटना 12 मार्च की रात को हुई थी। सराय हकीम निवासी हर्षद हिंदू व आगरा रोड स्थित शांतिकुंज निवासी शशांक पंडित के गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। पुलिस की ओर से 12 नामजद व 12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। अब तक 16 लोगों को जेल जा चुके हैं। जबकि अमन पंडित, प्रिंस गोयल, अनुराग ठाकुर, मन्नू पंडित, प्रखर राठी फरार हैं। इसमें भाजयुमो नेता यश गोयल, यशनंदन गुप्ता, प्रफुल्ल पं...