हर्ल ने किया 41 लाख मीट्रिक टन यूरिया का उत्पादन : माजी
धनबाद, अगस्त 17 -- हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (हर्ल) के प्रशासनिक भवन में बिजनस यूनिट हेड गौतम माजी ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने बताया कि हर्ल ने अब तक 41 लाख मीट्रिक टन यूरिया उत्पादन किया है। पिछले वित्तीय वर्ष में 13.82 लाख मीट्रिक टन उत्पादन हुआ, जो क्षमता का 109 फीसदी है। हर्ल सिंदरी ने सिंगल स्ट्रीम उत्पादन में देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। दूसरी ओर, सिंदरी सेंट्रल स्पोर्ट्स स्टेडियम में एफसीआईएल के ओएसडी सुरेंद्र सिंह शेखावत ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर प्रशासनिक सलाहकार देवदास आधिकारी और सिंदरी यूनिट प्रभारी विजय चौधरी भी मुख्य रूप से उपस्थित थे। बीआईटी सिंदरी में निदेशक डॉ पंकज राय, लायंस पब्लिक स्कूल में प्राचार्य रमेश शर्मा ने ध्वजारोहण किया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.