धनबाद, जून 14 -- हर्ल सिंदरी के सहयोग से शनिवार को राजेंद्र गर्ल्स हाई स्कूल परिसर में रक्तदान शिविर लगाया गया। एसजेएएस ब्लड सेंटर की ओर से आयोजित इस शिविर में कुल 40 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। मौके पर हर्ल के बिजनेस यूनिट हेड गौतम माजी, मुख्य प्रबंधक (एचआर) विक्रांत कुमार, सहायक प्रबंधक (एचआर) मंसुल जैन और डॉ. जयेश प्रसाद मुख्य रूप से मौजूद रहे। अधिकारियों ने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए इसे मानवता की बड़ी सेवा बताया। यह भी पढ़ें- इग्नू क्षेत्रीय केंद्र में रक्तदान शिविर आयोजित यह भी पढ़ें- संत निरंकारी मिशन द्वारा आयोजित शिविर में 120 यूनिट रक्तदान यह भी पढ़ें- मानवता की सेवा में संत निरंकारी मिशन का योगदान, 120 यूनिट रक्तदान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...