बस्ती, अप्रैल 30 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। आंधी के बाद हर्रैया, रुधौली और ग्रामीण वितरण खंड के उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप हो गई। सभी उपकेंद्रों की 33 केवी लाइन बंद हो गई। आंधी थमने के बाद बिजली विभाग की टीमें पेट्रोलिंग के लिए निकलीं। लाइन दुरुस्त पाए जाने पर सबसे पहले 33 केवी लाइन को बहाल किया गया। अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल बस्ती खालिद सिद्दीकी ने बताया कि विद्युत वितरण खंड हर्रैया की 33 केवी लाइन को होल्ड किया जा रहा है। वितरण खंड रुधौली व ग्रामीण में पेट्रोलिंग जारी है। 33 केवी बहाल होने के बाद फीडरों को बहाल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुछ जगहों पर ट्रांसफॉर्मर गिरने व पोल टूटने की सूचना मिली है। कलवारी संवाद सूत्र के अनुसार विद्युत उपकेंद्र कलवारी अंतर्गत रामजानकी मार्ग पर देईडीहा खुर्द गांव में विद्युत पोल टूटकर मार्ग पर ग...