हर्रैया में भाकियू की लगाई पंचायत, सौंपा ज्ञापन
बस्ती, अप्रैल 3 -- हर्रैया, हिन्दुस्तान संवाद। भाकियू (अराजनैतिक) गुट के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को हर्रैया तहसील परिसर में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर पंचायत आयोजित की। पंचायत में क्षेत्र के किसानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी समस्याओं को खुलकर रखा। इस दौरान किसान नेताओं ने मुद्दों पर गंभीर चर्चा करते हुए प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई। पंचायत के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने सात सूत्री मांगों को लेकर एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अभयराज को सौंपा। ज्ञापन में किसानों की प्रमुख समस्याओं को विस्तार से रखते हुए उनके शीघ्र निस्तारण की मांग की गई। भाकियू के पूर्वांचल सलाहकार राजेन्द्र चौधरी और जिलाध्यक्ष गौरीशंकर चौधरी ने कहा कि संगठन लगातार किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है और आगे भी संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अन्नद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.