बस्ती, मई 2 -- हर्रैया। अखिल भारतीय बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर समाज सुधार समिति हर्रैया की ओर से शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा पर्व धूमधाम से मनाया गया। गोष्ठी की शुरुआत भगवान महात्मा बुद्ध की प्रतिमा पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण एवं पूजन-अर्चन के साथ बुद्ध वंदना से हुई। यह भी पढ़ें- संसार में कुछ भी स्थायी नहीं, इसलिए अहंकार न करें... भगवान बुद्धगोष्ठी में चर्चा गोष्ठी को संबोधित करते हुए अतिथियों के साथ समिति अध्यक्ष रघुबीर भारती, झिनकान बिकल और सीपी भारती ने भगवान गौतम बुद्ध के जीवन एवं उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि भगवान बुद्ध ने समाज और देश को नई दिशा देते हुए बौद्ध धर्म का प्रचार-प्रसार किया तथा लोगों को सत्य, अहिंसा और शांति का मार्ग दिखाया। यह भी पढ़ें- शहर में निकाली गई भगवान बौद्ध की शोभायात्राअतिथियों की अपील उ...