बस्ती, मार्च 31 -- हर्रैया। पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान थानाक्षेत्र के मुर्दहवा घाट पुल के पास से एक युवक को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 980 ग्राम गांजा और बिना नंबर प्लेट की बुलेट बरामद की गई। प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि देर रात करीब 1:30 बजे चेकिंग के दौरान संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम नितेश साहू उर्फ रोहित साहू निवासी ग्राम मिर्जापुर, थाना हर्रैया बताया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना हर्रैया में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त रहता है। उसे पूर्व में गुंडा एक्ट के तहत भी निरुद्ध किया जा चुका है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रुदल बहादुर ...