बस्ती, जून 14 -- बस्ती। जिले में कृषि मंत्री एवं प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही के कार्यक्रम के दौरान हर्रैया विधायक अजय सिंह की नेम प्लेट नहीं लगाए जाने को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। कार्यक्रम स्थल पर विधायक का नाम प्रदर्शित नहीं होने पर विधायक प्रतिनिधि पंडित सरोज मिश्रा ने कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे जनप्रतिनिधि के सम्मान और प्रोटोकॉल की अनदेखी बताया। कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही विधायक प्रतिनिधि ने जिलाधिकारी से इस संबंध में आपत्ति दर्ज कराई। उनका कहना था कि सत्ता पक्ष के विधायक की नेम प्लेट का अभाव प्रशासनिक स्तर पर गंभीर चूक है। शिकायत के बाद वह कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल आए और विरोध स्वरूप बैठक का बहिष्कार करने की घोषणा कर दी, जिससे कुछ समय के लिए कार्यक्रम स्थल पर असहज माहौल बन गया।बाद यह भी पढ़ें- रात्रि चौपाल में हंगामा, विध...