बस्ती, दिसम्बर 3 -- बस्ती, निज संवाददाता। तहसील कर्मचारियों की मनमानी और कंप्यूटर ऑपरेटरों द्वारा खतौनी में जानबूझकर गलत अंश दर्ज करने से परेशान होकर भाजपा नेता चंद्रमणि पांडेय ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय के सामने धरना शुरू कर दिया। उनके साथ तहसील क्षेत्र के किसान भी शामिल हो गए। सभी महीनों से इस समस्या से जूझ रहे हैं। चंद्रमणि पांडेय ने बताया कि उनके विद्यालय की खतौनी में कंप्यूटर कर्मचारियों ने उनका अंश शून्य कर दिया था। हल्का लेखपाल व राजस्व निरीक्षक की रिपोर्ट के बावजूद पिछले 15 दिनों से खतौनी सुधारने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई गई। मजबूरन भाजपा नेता अपने समर्थकों के साथ एसडीएम दफ्तर के सामने धरने पर बैठ गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.