बस्ती, फरवरी 25 -- हर्रैया, हिन्दुस्तान संवाद। बार एसोसिएशन हर्रैया ने अधिवक्ता सुभाष चंद्र मिश्रा की निर्मम हत्या के विरोध में आक्रोश जताते हुए राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी हर्रैया को सौंपा। ज्ञापन में दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कि मांग करते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता तथा प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमाकांत तिवारी के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन में कहा गया है कि जनपद गोंडा निवासी अधिवक्ता सुभाष चंद्र मिश्रा की नृशंस हत्या ने पूरे अधिवक्ता समाज को स्तब्ध कर दिया है। यदि अधिवक्ता ही सुरक्षित नहीं रहेंगे तो आम नागरिकों का न्याय प्रणाली से विश्वास कमजोर होगा। ज्ञापन में मांग की गई है कि हत्याकांड की उच्च स्तरीय एवं समयबद्ध जांच कराई जाए और दोषियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.