हर्रा में बुजुर्ग दंपति के घर चोरी करने वाले तीन गैंगस्टर गिरफ्तार
मेरठ, जुलाई 16 -- बीते वर्ष कस्बा हर्रा में अकेले रह रहे बुजुर्ग दंपति के घर में घुसकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी करने की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों में से तीन को सरूरपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों से पूछताछ के बाद चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि अहमद पुत्र इस्लाम, अनस पुत्र इकबाल व समीर पुत्र दिलशाद निवासी कस्बा हर्रा को गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने संगठित गिरोह बनाकर बीते वर्ष हर्रा में अकेले रह रहे बुजुर्ग दंपति के मकान को निशाना बनाया था। घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे। जिसके चलते आपराधिक गतिविधियों के आधार पर उनके खिलाफ गैंगस्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.