बिजनौर, फरवरी 19 -- धामपुर। ग्राम हर्रा अहमदपुर जलाल में धामपुर शुगर मिल की ओर से सुंदरीकरण के कार्यों के उपरांत तालाब का लोकार्पण किया। मिल की ओर से बच्चों और ग्राम वासियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मोबाइल हेल्थ कैंप आयोजित किया गया। कैंप का उद्घाटन एसडीएम स्मृति मिश्रा ने फीता काट कर किया। इसके बाद तालाब पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडित सुनील शास्त्री ने पूजा-पाठ कर शिलापट का अनावरण करवाया। ग्राम प्रधान मौजमपुर जैतरा आदित्य वीर सिंह, ग्राम प्रधान गज्जूपुरा इंद्रवीर सिंह, चौधरी अरुण प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में धामपुर शुगर मिल प्रबंधन के सामाजिक दायित्वों के तहत ग्राम पंचायतों में कराए गए कार्यों की सराहना की। धामपुर शुगर मिल की ओर से प्राइमरी पाठशाला के समस्त बच्चों को किताबें, कॉपियां पेंसिल, रबर, कटर, कलर की किट प्रदान की गई। स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.