पीलीभीत, जून 3 -- अमरिया। कस्बे में खेले जा रहे प्रीमियर क्रिकेट टूर्नामेंट का लीग मैच मंगलवार को देवरनियां और हर्रायपुर की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए देवरनियां की टीम ने निर्धारित 14 ओवरों में 133 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हर्रायपुर की टीम ने दो ओवर शेष पांच विकेट से मैच जीत लिया। हर्रायपुर के खिलाड़ी मुन्ना ने छह छक्कों की मदद से 41 रन बनाए और मैन आफ द मैच अपने नाम किया। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष सिकत्तर सिंह, नदीम खान, अबरार उर्फ भूरा, पिंका सिंह, कमरूल , शादाब , आरिफ , समेत सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...