हर्बालाइफ न्यूट्रिशन के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी
जमशेदपुर, जून 26 -- कदमा थाना में साढ़े तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात का मामला दर्ज किया गया है। यह प्राथमिकी 25 जून को कदमा निवासी आलोक बनर्जी के बयान पर दर्ज की गई है। मामले में कोलकाता के न्यूटाउन स्थित शापूरजी सुखोब्रिष्टि टावर निवासी नर्मदा प्रसाद मुखर्जी और उनकी पत्नी शाश्वती मुखर्जी को आरोपी बनाया गया है। प्राथमिकी के अनुसार वर्ष 2018 में शिकायतकर्ता की पहचान दोनों आरोपियों से हुई थी। दोनों हर्बालाइफ न्यूट्रिशन के वितरण कार्य से जुड़े थे। कोविड काल के दौरान वर्ष 2021 में आरोपियों ने आर्थिक परेशानी का हवाला देते हुए शिकायतकर्ता से मदद मांगी। आरोप है कि कंपनी में पैसा फंसा होने की बात कहकर जनवरी 2022 तक लौटाने का आश्वासन देते हुए तीन किस्तों में कुल 3.60 लाख रुपये उधार लिए गए। इसमें 3.50 लाख रुपये ऑनलाइन और 10 हजार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.