शाहजहांपुर, फरवरी 27 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। होली से पहले शहर के बाजारों में रंग, अबीर-गुलाल और पिचकारियों की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई है। इस बार बाजार में हर्बल गुलाल, इलेक्ट्रॉनिक पिचकारी और विभिन्न थीम वाले मास्क खास आकर्षण का केन्द्र हैं। केमिकल और गीले रंगों की मांग में कमी आई है, जबकि सुरक्षित और आकर्षक उत्पादों पर ग्राहक ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। होली के मद्देनजर मुख्य बाजार, चौक और मोहल्लों में अस्थायी दुकानें सज गई हैं। दुकानों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मास्क के साथ बजरंग बली की आकृति वाले मास्क भी बिक्री के लिए रखे गए हैं। बच्चों और युवाओं में इन मास्क की मांग देखी जा रही है। इसके अलावा भूत, गांधी और अन्य किरदारों वाले मास्क भी उपलब्ध हैं। पिचकारियों में इस बार नई रेंज उतारी गई है। चार किलो क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.