भदोही, मार्च 3 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। महराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी विभाग के सामने टिन शेड लगा था। इस बीच, हर्बल गार्डन में 10 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग बिछाई गई है। इससे बरसात के दिनों में गार्डन में आने वाले मरीज तथा तीमरदारों को कीचड़ से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा। बता दें कि जिला अस्पताल में रोजाना करीब सात से आठ सौ की ओपीडी होती है। लैब में एक हजार से 12 सौ की जांच होती है। हर दिन मरीज, तीमारदार मिलाकर तीन से चार हजार लोगों की भीड़ होती है। ऐसे में मरीजों की सुविधाओं को देखते हुए अस्पताल परिसर में विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। हर्बल गार्डेन में इंटरलॉकिंग बिछाने के बाद से सुंदरता बढ़ गई है। करीब दो बिस्वा में गार्डन है। आम, अमरुद, आंवला, केला, जामुन, गुलाब, करौंदा, गुड़हल, गेंदा, नीम, रातरानी सहित गार्डन में 3...