हर्दिया में जुआ खेलते चार गिरफ्तार
बस्ती, मई 11 -- बस्ती। कोतवाली पुलिस ने हर्दिया के पास से जुआ खेलते वक्त चार लोगों को पकड़ा है। चौकी प्रभरी पटेल चौक राम अशोक यादव ने बताया है कि शनिवार की शाम करीब पौने सात बजे हर्दिया स्थित देशी शराब भट्ठी के पीछे कुछ लोग बैठकर जुआ खेल रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ताश के पत्तों के साथ ही मालफड़ का 720 रुपया बरामद किया। साथ ही तलाशी में इनके पास से 1620 रुपये मिले हैं। चौकी प्रभारी राम अशोक की तहरीर पर कोतवाली में आरोपित अफजल अहमद निवासी वाल्टरगंज, प्रेमकुमार निवासी सियरापार, किशन चंद्र चौहान निवासी श्रीपालपुर वाल्टरगंज और गोविन्द कुमार निवासी सम्भलपुर सियरापार के खिलाफ 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.