कौशाम्बी, मार्च 25 -- मंझनपुर, संवाददाता। कड़ा धाम के दारानगर निवासी एक दंपती की मंगलवार को हर्जाना मांगने पर पिटाई की गई। इससे युवक का सिर फट गया। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।नगर पंचायत दारानगर के कृष्णा नगर मोहल्ला निवासी राजेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि मंगलवार को पड़ोसन गोलकी पत्नी बउवा के घर की ईंट उसके मकान में गिर गई। इससे सीमेंटेड चादर टूट गई। इसका हर्जाना मांगने पर गोलकी ने अपनी दो बेटियों नितिया व मारुति के साथ मिलकर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर डंडे से पिटाई की। इससे सिर फट गया। पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी मनीता देवी को भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे लोगों ने दंपती की किसी तरह जान बचाई। थाना प्रभारी त्रिलोकीनाथ पांडेय ने बताया कि मामले की शिकायत पर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.