हरौनी-जैतीपुर रेल खंड पर ट्रेनों की गति बढ़ेगी
लखनऊ, मई 11 -- उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के हरौनी-जैतिपुर सेक्शन में कट कनेक्शन का कार्य पूरा हो गया। अब इस रूट पर ट्रेनों की गति बढ़ेगी। यह कार्य गंगा ब्रिज संख्या-110 पर लिए गए 08 घंटे के ट्रैफिक शैडो/मेगा ब्लॉक के दौरान किया गया। सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि पुल संख्या 39 एवं 40 लगभग 100 वर्ष पुराने हो चुके थे। वर्ष 2013 से इन पुलों पर 50 किमी प्रति घंटा की गति का प्रतिबंध लागू था। रेल मंत्रालय के निर्देशानुसार इन पुराने पुलों के स्थान पर नए पुलों का निर्माण किया गया और उन पर नई रेलवे लाइन बिछाई गई है। यह कार्य पिछले लगभग 13 वर्षों से लंबित था। नए पुल एवं नई ट्रैक व्यवस्था चालू होने से इस रेलखंड पर ट्रेनों की अधिकतम गति में वृद्धि होगी। परिचालन अधिक सुरक्षित एवं सुगम होगा। मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के बाद सोमवार की सुब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.