लखनऊ, अप्रैल 8 -- लखनऊ। हरौनी और केसरीखेड़ा रेलवे क्रासिंग पर निर्माणाधीन ब्रिज पर सेतु निगम लाइटें लगवाएगा। इसके लिए टेंडर कर दिया गया है। पहले चरण में हरौनी और दूसरे चरण में केसरीखेड़ा पर लाइट लगाई जाएगी। इन लाइटों को इस तरह लगाया जाएगा कि नीचे से गुजर रही सर्विस लेन पर भी रोशनी पड़े। सेतु निगम के अनुसार दोनों ही आरओबी पर पोल लगाने के लिए क्रैश बैरियर में पहले से ही जगह बना दी गई है। अब वहां पोल खड़ा कर लाइट लगाना ही बाकी है। दोनों ही ब्रिज पर 45 से 50 लाइटें लगाई जाएंगी। 20-20 मीटर के अंतराल पर पोल जिग-जैग में लगाए जाएंगे। एक पोल पर दो लाइटें लगाई जाएंगी, जिसमें एक लाइट ब्रिज की तरफ और दूसरी बाहर की तरफ होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.