लातेहार, मार्च 21 -- चंदवा, प्रतिनिधि। अलौदिया पंचायत स्थित ऐतिहासिक हरैया पशु मेला का विधिवत उद्घाटन किया गया। मेले का शुभारंभ चंदवा अंचल अधिकारी सुमित कुमार झा, प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद व पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी रणधीर कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। मेले में इस बार झूला, ब्रेक डांस, नाव झूला समेत कई तरह के आकर्षक खेल-तमाशे लग चुके हैं, जो लोगों, खासकर बच्चों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इसके अलावा मनिहारी दुकानें, दैनिक उपयोग की वस्तुओं के स्टॉल और विभिन्न प्रकार के सामानों से सजा मेला परिसर लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। गौरतलब है कि पिछले तीन वर्षों से यह मेला विभिन्न कारणों से सुचारु रूप से आयोजित नहीं हो पाया था। ऐसे में इस वर्ष मेला शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खासा उत्...