बिहारशरीफ, फरवरी 11 -- फोटो : बिन्द कीर्तन-बिन्द्र प्रखंड के बरहोग गांव में बुधवार को कीर्तन करते ग्रामीण। बिन्द, निज संवाददाता। प्रखंड के बरहोग गांव के गिरिधर गोपाल मंदिर में 24 घंटे के अखंड-कीर्तन का आयोजन किया गया है। हरे राम-हरे कृष्ण के जयघोष से गांव और आसपास का इलाका गूंज रहा है। आचार्य गोपाल पांडेय व लालमणि पांडेय ने कीर्तन की शुरुआत की। कीर्तन में गोविंदपुर, सतकपुर, दरियापुर गांव की कीर्तन मंडली ने भाग लिया। आयोजक आदित्य कुमार व सुधांशु कुमार ने बताया कि गांव में सुख-समृद्धि व शांति बनाये रखने के लिए धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मौके पर संतोष कुमार, आशुतोष कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.