हरे राम हरे कृष्ण की गूंज से भक्तिमय हुआ वातावरण
इटावा औरैया, जून 6 -- इटावा। पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में हो रहे हरे राम हरे कृष्ण का अखंड कीर्तन शनिवार को अभा.श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल के अध्यक्ष राकेश चंद्र पाठक के निवास पर बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया। दशकों पूर्व से स्थापित श्री पुरुषोत्तम मास अखंड कीर्तन पंसारी टोला निवासी विभिन्न श्रद्धालुओं के आवास पर चौबीस घंटों के लिए किया जाता है, जिसमें नगर क्षेत्र के भी अनेक श्रद्धालु भी संकीर्तन में भाग लेते हैं। इसी क्रम में शनिवार को प्रातः 9 बजे कीर्तन मंडल श्री ठाकुर युगल सरकार की ढोल नगाड़े की गूंज के साथ यात्रा निकालते हुए भगवान को अपने आवास पर लाकर विराजमान किया।इस अवसर पर संकीर्तन मंडल परिवार से जुड़े विष्णु नारायण शोरावाल, ओपी गौर, राम मनोहर दीक्षित, मंजेश दीक्षित, राजेश कुमार वाजपेई, राजेंद्र सिंह वर्मा, अरविंद पोरवाल, राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.