अररिया, मार्च 30 -- अररिया, निज प्रतिनिधि। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अररिया का हृदय स्थल बाबाजी कुटिया बजरंगबली मंदिर में 07 अप्रैल से महाअष्टयाम शुरू होगा। महाअष्टयाम शुरू होने से पूर्व 06 अप्रैल दिन सोमवार को मानस पाठ शुरू होगा। मानस पाठ समापन होने के बाद महाअष्टयाम शुरू हो जायेगा। इस महाअष्टयाम को सफल बनाने के लिए तैयारी की जा रही है। जबकि यह महाअष्टयाम 12 अप्रैल दिन रविवार तक चलेगा। मां खड्गेश्वरी महाकाली के साधक नानू बाबा ने बताया कि इस महाअष्टयाम में जिले के प्रसिद्ध दर्जनों कीर्तन मंडली भाग लेंगे। कीर्तन मंडलियों की ओर से भक्तों को धार्मिक झांकी भी दिखाया जाएगा। महाअष्टयाम रविवार की सुबह समापन होने के बाद खिचड़ी का भंडारा का भी आयोजन किया जायेगा। इसमें हजारों भक्त प्रसाद ग्रहण करेंगे। इसको लेकर भक्तों में काफी उत्साह हैं। काली मंदिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.