बिहारशरीफ, मार्च 23 -- फोटो : अस्थावां कीर्तन-अस्थावां में सोमवार को कलश शोभा यात्रा में शामिल लोग। अस्थावां, निज संवाददाता। शहर के वार्ड संख्या 16 के हनुमान मंदिर में सोमवार से 24 घंटे के अखंड-कीर्तन की शुरुआत की गयी। पूरा बाजार हरे राम-हरे कृष्ण के उद्घोष से गुंजायमान हो गया। इससे पहले 151 महिलाओं ने गाजे-बाजे के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली। थाना परिसर के कुआं से कलश में जल भरकर वापस मंदिर पहुंची। मुख्य पार्षद लाडली सिन्हा व समाजसेवी विजय शंकर प्रसाद भी अखंड-कीर्तन में शामिल हुए। जागदेव यादव, छोटू कुमार, अजीत कुमार, गोपाल प्रसाद, दिलीप कुमार, बल्ली यादव, कारु प्रसाद, रविशंकर, रंजीत कुमार, संजय कुमार, जीतो प्रसाद, राहुल कुमार आदि ने बताया कि गांव की सुख-शांति के लिए कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। अस्थावां, अकबरपुर, अमीर बिगहा समेत दर्जनो...