बिहारशरीफ, जून 3 -- हरे राम रहे कृष्ण... के जयघोष से गूंजा पावापुरी हनुमान मंदिर स्थापना दिवस पर शुरू हुआ अखंड कीर्तन पावापुरी, निज संवाददाता। हनुमान मंदिर के स्थापना दिवस पर पावापुरी में 24 घंटे का अखंड कीर्तन बुधवार को शुरू हुआ। इसमें भक्तों की भीड़ उमड़ी। इसके साथ ही पूरा इलाका हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे... के जाप से गुंजायमान हुआ। अखंड संकीर्तन के दौरान कीर्तन मंडलियों द्वारा भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी गयी। आयोजक सुबोध कुमार व शैलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण के लिए यह अखंड हरिनाम संकीर्तन किया गया है। यह भी पढ़ें- हरे राम रहे कृष्ण... के जयघोष से गूंजा पावापुरी गुरुवार को अखंड कीर्तन का समापन विशेष पूजा-अर्चना, मह...