हापुड़, दिसम्बर 19 -- कोहरा और सर्दी को ध्यान में रखते हुए मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ साथ सड़क दुर्घटनाओं को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। हिस्ट्रीशीटरों व आपराधिक तत्वों पर पैनी निगाह रखने के निर्देश दिए हैं। डीआईजी ने निर्देश दिए कि कोहरे के समय राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों पर यातायात पुलिस एवं पीआरवी की गश्त बढ़ाई जाए। ️ पुलिस वाहनों में फ्लैशर लाइट, सायरन एवं रिफ्लेक्टर अनिवार्य रूप से चालू रखे जाएं। ओवरस्पीडिंग, रॉन्ग साइड, बिना हेडलाइट व रिफ्लेक्टर चलने वाले वाहनों के विरुद्ध सख्त करें। दुर्घटना संभावित स्थानों पर बैरिकेडिंग, रिफ्लेक्टिव साइन बोर्ड एवं चेतावनी संकेतक लगाएं जाएं। अभियान चलाकर गन्ना ढुलाई करने वाले ट्रक व ट्राली, भारी माल वाहक वाहन सहित छोटे बडे वाहनो पर रिफ्लेक्टर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.