हरे मखमल के हिंडोले में विराजे राजाधिराज
मथुरा, अगस्त 19 -- मथुरा। पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश में प्रभु राजाधिराज को बुधवार को हरे मखमली हिंडोले में विराजमान करके दर्शन कराये गए। दर्शन करने के लिए भक्तों का तांता लग गया। भक्तों ने हरे मखमल के हिंडोल में ठाकुरजी के दर्शन करके अपने को धन्य किया। मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि पुष्टिमार्गीय सम्प्रदाय की परंपरा का निर्वाहन करते हुए सावन मास के प्रारंभ होते ही ठाकुर राजाधिराज जी को लाड़-लड़ाने के लिए घटा और हिंडोला में दर्शन कराये जा रहे हैं। गुरुवार को संध्या उद्यापन के दर्शन 5 बजे खुलेंगे एवं शयन के दर्शन सायं 7 बजे से 8 बजे तक होंगे जिसमें ठाकुरजी महाराज लाल घटा में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन कराये जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.