नई दिल्ली, फरवरी 10 -- नई दिल्ली, व.सं.। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार की ओर से लगाए गए छह नए एक्यूआई मॉनिटरिंग स्टेशनों को लेकर आपत्ति जताई है। आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज का कहना है कि दिल्ली सरकार की नीयत ही नहीं है कि दिल्ली का प्रदूषण कम हो। सरकार का पूरा ध्यान एक्यूआई में फर्जीवाड़ा करने का है। इसलिए सरकार ने हरे-भरे और खुले इलाकों में छह मॉनिटरिंग स्टेशन लगा दिए हैं, ताकि प्रदूषण को बिना कम किए ही एक्यूआई का डाटा कम करके दिखाया जा सके। भारद्वाज का कहना है कि इससे पहले अप्रैल में भी सरकार ने हरे-भरे इलाकों में कुछ नए एक्यूआई मॉनिटरिंग स्टेशन लगाए थे, तब भी पार्टी ने कड़ा विरोध जताया था। अब सरकार ने फिर जानबूझकर ऐसी जगहें चुनीं हैं ताकि प्रदूषण का स्तर कम दिखे और जनता को लगे कि हवा साफ हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.