सिद्धार्थ, फरवरी 26 -- पथरा बाजार। क्षेत्र में लकड़ी माफियाओं द्वारा हरे-भरे व फलदार आम-महुआ के पेड़ों की अवैध रुप से कटाई जारी है। एक तरह सरकार पर्यावरण संतुलन के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर पौधारोपण अभियान चला रही है तो वहीं दूसरी ओर माफिया पौधरोपण अभियान को विफल करते हुए धड़ल्ले से पेड़ों की कटाई करा रहे हैं। पथरा थानाक्षेत्र के ग्राम गौरी पाठक स्थित डिहवा पर दो दिन से हरे भरे महुआ के वृक्षों पर माफिया बेधड़क होकर आरा चलाकर बाग को धराशाई कर रहे हैं। ठेकेदार ने बातचीत के दौरान बताया कि पांच हरे पेड़ काटने का विभाग से परमिट है। वहीं वन रक्षक वलीउल्लाह ने बताया कि उच्चाधिकारियों ने चार पेड़ काटने की परमिट दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.