गंगापार, फरवरी 14 -- बाबूगंज, प्रयागराज। बाबूगंज क्षेत्र के फतेहपुर गांव में सरकारी तालाब की जमीन पर खड़े हरे-भरे पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। गांव निवासी लालबहादुर पटेल ने आरोप लगाया कि कुछ दबंग वन माफियाओं ने तालाब की भूमि से पेड़ काट दिए, जिससे क्षेत्र की हरियाली नष्ट हुई और पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में स्थानीय पुलिस और प्रतापपुर वन विभाग को पहले ही लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन कई दिन बीतने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई न होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.