हरदोई, मई 20 -- हरदोई। मल्लावां थाना क्षेत्र के ग्राम तौकलाबाद मजरा बाबटमऊ में हरे और फलदार पेड़ों को काटने पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विक्रम पांडे ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप और कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि गांव के तालाब किनारे खड़े लगभग 15 हरे और बड़े फलदार पेड़ों को अवैध तरीके से काटा जा रहा है। उनका कहना है कि अनुसार काटे जा रहे पेड़ों में नीम, आम, जामुन और महुआ जैसे पेड़ शामिल हैं। आरोप है कि इन पेड़ों की बिलग्राम तहसील में कथित रूप से नीलामी कराई गई, जिसके बाद कटान शुरू कर दिया गया। यह भी पढ़ें- एसडीएम ने माना प्रधान, लेखपाल ने मिलकर दी गलत रिपोर्ट कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि भीषण गर्मी और बिगड़ते पर्यावरणीय हालात के बीच हरे-भरे पेड़ों की कटाई गंभीर चिंता का विषय है। एक ओर शासन औ...