बांदा, मार्च 13 -- बांदा। संवाददाता बिसंडा थाना के ग्राम कोर्रही निवासी सुरजवा पुत्र अनवर ने तहरीर दी है। कहा कि आपसी बंटवारा 20 वर्ष पहले हुआ था। भाई रजवा ने गलत तरीके से गांव के नफीस पुत्र अनवर खां को बैनामा करा दिया। जिसका वाद लंबित है। परंतु विपक्षी नफीस अनवर की पत्नी जरीना व सकील पुत्र रसूल व उनके परिवारी मिलकर बाड़े में खड़े हरे पेड़ काट लिए। मना करने पर जान माल की धमकी देते हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नफीस, जरीना, सकील के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...