इटावा औरैया, मार्च 29 -- थाना क्षेत्र के नगला उदय सिंह गांव निवासी प्रीति चौहान पत्नी अभिनेन्द्र प्रताप की तहरीर पर कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने तीन नामजद और 4-5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार 22 जनवरी की शाम करीब पांच बजे उनके ससुर हरिश्चंद्र तोमर घर पर भैंस को चारा डाल रहे थे, तभी गांव के निर्भय उर्फ लल्लन ने उनके खेत के हरे पेड़ काट लिए। जब हरिश्चंद्र ने विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। प्रीति चौहान का आरोप है कि जब वे शिकायत लेकर थाने पहुंचीं, तो वहां आरोपी निर्भय उर्फ लल्लन, संजय तोमर और चंद्रशेखर उर्फ दीपू चार से पांच अज्ञात साथियों सहित पहले से मौजूद थे। आरोप है कि इन लोगों ने थाने में ही उन्हें जान से मारने और गांव से निकालने की धमकी दी। पुलि...