हरदोई, जून 12 -- हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर गांव में हरे-भरे और फलदार पेड़ों के कटान का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बाग में खड़े करीब 25 नीम, शीशम, कटहल, आम और गूलर समेत अन्य कीमती वृक्षों पर आरा चला दिया गया। कटान के दौरान आम और कटहल के फलों से लदे पेड़ जमीन पर गिरा दिए गए। इससे पर्यावरण प्रेमियों और ग्रामीणों में नाराजगी है। पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सरकार द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाकर वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया था। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने लाखों पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया था। यह भी पढ़ें- हरे पेड़ों पर चला आरा, वन विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल वहीं दूसरी ओर कछौना वन रेंज के अंतर्गत सिंहपुर गांव में हरे-भरे फलदार और छायादार पेड़ों का कटान...