बागपत, मार्च 11 -- बागपत। ठाकुर द्वारा मौहल्ले के जानकी दास मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ फूलों का उत्सव मनाया। मंदिर में मधुर हरे कृष्ण कीर्तन के साथ श्री श्री राधा-कृष्ण, श्री लक्ष्मी नारायण और श्री गौर-निताई सहित सभी विग्रहों की मनमोहक आरती की गई। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भावपूर्वक पुष्प अर्पित कर जानकी दास समाधि पर प्रार्थना की और उनके महान योगदान को स्मरण किया। इस्कॉन प्रतिनिधियों ने कहा कि भारतीय पर्वों का वास्तविक उद्देश्य भगवान को प्रसन्न करना और आपसी प्रेम, सहयोग तथा शांति के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देना है। अंत में कृष्ण प्रसादम भोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.