मथुरा, मार्च 16 -- वृंदावन के सुनरख स्थित हरे कृष्णा ऑर्चिड आवासीय कॉलोनी में बन रहे फ्लैटों पर कार्रवाई की गई है। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने आवासीय कालोनी के सात फ्लैट पर सील लगाई है। प्राधिकरण ने यह कार्रवाई बड़े ही गुपचुप तरीके से की है। इससे अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। विदित है कि पिछले साल हरे कृष्णा आर्चिड आवासीय कालोनी के अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन ने आवसीय कालोनी में व्यवसायिक गतिविधियां होने की शिकायत मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष से लेकर मुख्यमंत्री तक की। एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल शर्मा, कोषाध्यक्ष सन्नी टिवरवाल, प्रमोद कुमार सिंघल, भारत भूषण मिश्रा, अनीता गुप्ता ने विप्रा उपाध्यक्ष और सचिव को कालोनी में अवैध रूप से होटल संचालित की शिकायत करते हुए सोसायटी में होटल की गतिवधियों के कारण कॉलोनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.