बलिया, जून 7 -- बलिया, संवाददाता। खेजुरी पुलिस ने प्रतिबंधित हरे आम के पेड़ की कटाई कर रहे एक व्यक्ति को पकड़ लिया। उसके पास से आम का 22 बोटा लकड़ी पुलिस ने बरामद किया है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। खेजुरी थाना क्षेत्र के अजनेरा गांव में कुछ लोग कई दिनों से आम के बागीचा में पेड़ों की कटाई कर रहे थे। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। खबर मिलने के बाद खेजुरी पुलिस शुक्रवार की रात करीब दो बजे बागीचा में पहुंची जहां पर मौजूद खेजुरी निवासी धर्मेंद्र सिंह को पकड़ लिया। छानबीन में पुलिस ने मौके से अलग-अलग आकार के करीब 22 बोटा हरे आम के पेड़ की लकड़ी को बरामद किया। इसके बाद बरामद लकड़ी और आरोपी को साथ लेकर पुलिस थाने लौट आयी। इस मामले में खेजुरी थाने के एसआई राजकुमार भारद्वाज ने धर्मेंद्र के खिलाफ भारतीय वन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.