बिजनौर, जनवरी 13 -- शेरकोट के हरेवली बैराज पर बांध के पास सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज गति से जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर कई फीट गहरी खाई में जा गिरी। ट्रैक्टर के खाई में गिरते ही उसमें आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को खाई से बाहर निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल ट्रैक्टर किसका है और घायल व्यक्ति की पहचान क्या है, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.