हरेली तिहार पर गाय-बैलों और कृषि यंत्रों की पूजा
जमशेदपुर, अगस्त 14 -- छत्तीसगढ़ी समाज की ओर से हरेली अमावस्या का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर फसलों की बेहतर पैदावार के लिए पूजा की गई और कृषि उपकरणों का सम्मान किया गया। गाय-बैलों को स्नान कराकर उनकी पूजा की गई और घरों में मिठाई एवं पारंपरिक पकवान बनाकर त्योहार मनाया गया। घरों के मुख्य द्वार पर समाज के बैगा पुरोहित ने नीम की डाली लगाई। समाज के लोगों ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सीपी कबीर क्लब (टुइलाडुंगरी) महिला समिति द्वारा फसलों की बेहतर पैदावार के लिए खेतों में पूजा की गई। मंदिर और घरों में सुख समृद्धि के लिए भगवान कुल देवता व तुलसी चौरा के पास नांगर, रापा, कुदारी, बसला हसवा, साबल, हल आदि उपकरणों की पूजा कर उसमें पान सुपारी, फूल, अक्षत, नारियल तथा बंदन लगाया गया। प्रसाद के रूप में भगवान पर गुलगुला और मीठे चीला क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.