हरेला महोत्सव में होगी कुमाउनी नृत्य प्रतियोगिता
नैनीताल, जून 29 -- नैनीताल। लेकसिटी वेलफेयर क्लब की हरेला महोत्सव को लेकर सोमवार को बैठक हुई। जिसमें कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। कार्यक्रम संयोजक गीता साह ने बताया कि बुवाई के बाद आगामी 12 जुलाई को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बताया कि इस वर्ष भी संस्कृति विभाग के सहयोग से हरेला महोत्सव आयोजित किया जाएगा। जिसमें पहली बार कुमाउनी नृत्य प्रतियोगिता कराई जाएगी। प्रतियोगिता तीन वर्गों सब जूनियर वर्ग 5 से 9 वर्ष, जूनियर 10 से 16 वर्ष और सीनियर 17 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे। विजेताओं को नगद व आकर्षक पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए विनीता पांडे, तुसी साह, रानी साह को सह-संयोजक नियुक्त किया है। यह भी पढ़ें- हरेला महोत्सव में होगी कुमाउनी नृत्य प्रतियोगिता एक जुलाई को क्लब बीडी पांडे अस्पताल में रक्तदान शिविर का लगाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.